बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों और प्रोडक्शन कंपनियों के परिसरों पर सोमवार को आयकर विभाग ने कार्रवाई की। मुंबई में 12 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग का तलाशी अभियान चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्रवाई के दायरे में फिल्म निर्माता वाशु भगनानी, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, पूजा एंटरटेनमेंट और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें इन परिसरों में वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि विभाग को विदेश भेजी गई रकम