Electric Bike with Storage Compartment: आमतौर पर स्कूटरों में सामान रखने के लिए स्टोरेज बॉक्स दिया जाता है लेकिन, मोटरसाइकलों में सामान रखने के लिए जगह नहीं होती। लेकिन, एक ऐसी अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च हुई है, जिसमें सामान रखने के लिए 120 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। साथ ही यह बाइक 140 किलोमीटर तक की रेंज देती है। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। आइए आपको इसकी खासियतों के बारे में बताते हैं।