कटनी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण नवजात शिशुओं और माताओं की मौतें चिंता का विषय बनी हुई हैं। पिछले 13 वर्षों में हजारों मासूम जन्म के तुरंत बाद दम तोड़ चुके हैं, जबकि कई माताओं ने प्रसव के दौरान या बाद में अपनी जान गंवाई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कटनी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर स्थिति के चलते कुल 10,622 नवजात शिशुओं और 544 गर्भवती व प्रसूता महिलाओं की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों से जिले में मातृ और शिशु मृत्यु दर की भयावह स्थिति