छत्तीसगढ़ में 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति रद्द, तय समय पर ज्वाइन नहीं करना पड़ा भारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित 13 अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयन के बाद नियुक्त किए गए इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति और पदस्थापना निरस्त कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापना समाप्त किए जाने की जानकार