डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना 78वें मिनट तक 2-0 से पीछे थी। इसके बाद रोमेरो, मेसी और फर्नांडीज ने 13 मिनट में 3 गोल कर टीम को जीत दिला दी। मेसी ने इस टूर्नामेंट में आठवां गोल किया। वे सबसे ज्यादा गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप के लगातार नौवें मैच में गोल किया। जीत के बाद मेसी मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे।