नकली ‘खजाने’ से चुकाया 13 लाख का कर्ज... तेलंगाना का गजब मामला, जिसे जानकर पुलिस के भी उड़े होश

तेलंगाना के निजामाबाद में कर्ज चुकाने के अनोखे धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. एक शख्स ने 13 लाख रुपये के कर्ज के बदले दोस्त को सोने में मढ़े पत्थर देकर ठगा. उसने नकली सोने को असली खजाने का हिस्सा बताया. पीड़ित ने शक होने पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ऐसी धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह देती है.