Chief Minister Youth Internship Scheme: मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत खरगोन जिले के हर विकासखंड से 15 युवाओं का सलेक्शन होगा. जिले में कुल 9 विकासखंड होने के चलते 135 युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा. चयनित युवा संबंधित विकासखंडों में रहकर प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़ी गतिविधियों को बारीकी से समझेंगे.