135 km लंबी पाइपलाइन, 5427 करोड़ का निवेश: नवरत्न NMDC कंपनी का इस शहर में नया प्लांट

NMDC लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में 2 मिलियन टन सालाना क्षमता वाला पेलेट प्लांट शुरू किया है, जो ₹5,427 करोड़ के एक इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह प्लांट कंपनी की बैलाडिला खदानों से आयरन ओर फाइन्स का बेहतर उपयोग करेगा और 135 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन से जुड़ा है, जिससे परिवहन में सुविधा होगी।