महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली एक साल में विकसित:1.36 करोड़ से मल्टीपरपज हॉल, बाउंड्री वॉल, गेट का निर्माण कराया; विद्यालय-मिनी स्टेडियम बनेगा

गोंडा में योग के जनक माने जाने वाले महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली कोंडर में बीते एक वर्ष के दौरान विकास की नई तस्वीर उभरकर सामने आई है। एक साल पहले दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में यह स्थान विकास से कोसों दूर नजर आया था, लेकिन अब पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से यहां कई विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। पर्यटन विभाग ने यहां ₹1.36 करोड़ की लागत से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया है। इस हॉल में एक साथ 50 से 100 लोग योग और संस्कृत की