अंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली परिसर में बन रहे 40 टाइप-बी आवासों के निर्माण में सामने आई खामियों के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कार्रवाई तेज हो गई है। करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही के मामले में सहायक अभियंता और दो अवर अभियंताओं के निलंबन के बाद अब प्रभारी अधिशासी अभियंता शैलेंद्र चौधरी का अंबेडकरनगर प्रखंड का अतिरिक्त कार्यभार भी खत्म कर दिया गया है। विभाग ने यह कार्रवाई सरकारी हित में की है। निर्माण कार्य का 9 सितंबर को निदेशक आरके वर्मा ने निरीक्षण किया था।