बेंगलुरु, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने डिप्टी इंजीनियर ई-II (एफटीई) के विभिन्न 14 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए कुछ दिन ही शेष हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक, अंतिम तिथि 23 सितंबर तक तय की गई है।