हरदोई में टीबी मरीजों की पोषण सहायता अटकी:एक साल से खातों में नहीं पहुंची निक्षय योजना की राशि, 14 हजार से ज्यादा मरीज प्रभावित

हरदोई जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर सरकारी प्रयास जारी हैं, लेकिन निक्षय पोषण योजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। करीब एक वर्ष से अधिक समय से अधिकांश टीबी मरीजों के खातों में पोषण सहायता राशि नहीं पहुंची है। आर्थिक मदद नहीं मिलने से हजारों मरीजों को इलाज के साथ पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे योजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में 14,020 से अधिक टीबी मरीज उपचाराधीन हैं और निक्षय पोषण योजना के तहत पंजीकृत हैं। य