Criminal Reform Love Story: आकस्मिक हत्या के मामले में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में 14 साल की सजा काटने के बाद मणिकांत जमानत पर रिहा हुए हैं. जेल जाने के बावजूद उनकी प्रेमिका ने उनका इंतजार किया और 2017 में पैरोल के दौरान दोनों ने शादी कर ली, जिससे उनका एक 7 साल का बेटा है. जेल में 10 साल बेकरी में काम करने वाले मणिकांत ने युवाओं से अपील की है कि वे गुस्से में आकर अपना जीवन और परिवार न उजाड़ें.