सऊदी अरब ने लाल सागर पर ड्रोन हमले के बाद अपनी ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन बंद कर दी थी, जिससे यानबू बंदरगाह से तेल का निर्यात रुक गया था. इसके बाद अब सऊदी ने फारस की खाड़ी के पूर्वी बंदरगाहों से तेल निर्यात बढ़ाकर सप्लाई में सुधार किया है. सैटेलाइट और शिपिंग डेटा से पता चला कि सात बड़े तेल टैंकरों में 1.4 करोड़ बैरल तेल लोड किया गया है.