भारतीय फिल्म संगीत जगत की सुविख्यात पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर ने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अपनी मधुर और भावपूर्ण गायकी से करोड़ों श्रोताओं के दिलों में जगह बनाने वाली यह महान कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी आवाज़ सदैव संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती रहेगी।