पावर बैंक का काम खत्म! आ सकता है 14,000mAh की बैटरी कैपेसिटी वाला नया फोन

एक नई लीक के अनुसार, Honor 14,000mAh की बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन विकसित कर रहा है, जो अभी शुरुआती चरण में है। यह फोन एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक चलने का दावा कर सकता है, जो Honor X80 Pro Max की 11,000mAh बैटरी से भी अधिक होगा।