जैसलमेर यूआईटी बेचेगा मूलसागर में फॉर्म हाउस:'गोल्डन ओएसिस फार्म हाउस योजना' के 142 लग्जरी फार्म हाउस और 46 दुकानों की होगी खुली नीलामी

जैसलमेर के रीयल एस्टेट बाजार में अब तक का सबसे बड़ा धमाका होने जा रहा है। नगर विकास न्यास (यूआईटी) अपनी सबसे महत्वाकांक्षी 'गोल्डन ओएसिस फार्म हाउस योजना जैसलमेर' को धरातल पर उतार रही है। इस ऐतिहासिक योजना के तहत मूल सागर के कीमती खसरा नंबर-13 व 14 में कुल 188 भूखंडों की खुली नीलामी की जाएगी, जिसमें 2,000 वर्ग मीटर के 142 आलीशान फार्म हाउस और 46 व्यावसायिक दुकानें शामिल हैं। यूआईटी ने इस बार शुरुआती आरक्षित दर मात्र 770 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की है, जिससे प्रति फार्म हाउस की न्यूनतम कीमत करीब 1