देश के करोड़ों छोटे दुकानदार और व्यापारी हर महीने जीएसटी रिटर्न भरने, अकाउंट्स संभालने और सीए की फीस चुकाने के झंझट से परेशान रहते हैं. इसी परेशानी को कम करने के लिए सरकार ने जीएसटी कंपोजिशन स्कीम बनाई है. यह व्यवस्था खास तौर पर छोटे कारोबारियों के लिए तैयार की गई है ताकि वे जटिल टैक्स नियमों के बजाय अपने बिजनेस पर ज्यादा ध्यान दे सकें. हालांकि, यह स्कीम जितनी आसान दिखाई देती है, इसके साथ कुछ बड़े फायदे और कुछ महत्वपूर्ण सीमाएं भी जुड़ी हुई हैं. यही वजह है कि इसमें शामिल होने से पहले हर व्यापारी