मोटापा बढ़ा सकता है कई तरह के कैंसर का खतरा, 15 लाख मरीजों पर हुई बड़ी स्टडी में खुलासा
Nature Metabolism में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि बढ़ा हुआ बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है. इस अध्ययन में 226 वैज्ञानिक शोधों और लगभग 15 लाख कैंसर मरीजों के डेटा का विश्लेषण किया गया है.