भोपाल में आगामी 15 जुलाई से 10 प्रमुख रूटों पर 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। ये सभी बसें 4 जुलाई तक भोपाल आ जाएंगी। आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल इन बसों में यात्री 1.5 किमी का सफर सिर्फ 2 रुपए में कर सकेंगे। खास बात यह है कि बसों का संचालन नगर निगम सीमा से बाहर मंडीदीप, सीहोर और औबेदुल्लागंज तक भी होगा। वर्ष के अंत तक शहर को कुल 100 ई-बसें मिलेंगी, जबकि अगले वर्ष 140 और बसें शामिल हो जाएंगी। इन ई-बसों में यात्री ‘चलो’ मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे। ऐप पर बसों की लाइव लोकेशन भी रहेग