15 साल का बच्चा सबको कूट रहा है, ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के मुरीद होकर कहा, 'उससे कोई कम्पेरिजन ही नहीं है'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार प्रदर्शन पर ध्रुव जुरेल ने कहा कि वैभव का खेल किसी भी तुलना से परे है। जुरेल ने उनकी पावरप्ले हिटिंग की तारीफ की और संजू सैमसन या किसी अन्य से उनकी तुलना को खारिज कर दिया।