अमेठी में आईपीएल की तर्ज पर अमेठी प्रीमियर लीग (एपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने गौरीगंज के एक निजी होटल में इसकी औपचारिक घोषणा की। यह प्रतियोगिता 15 से 25 जून तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होगी, जिसमें जिले की 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें अमेठी और आसपास के जिलों के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की नीलामी पहले ही हो चुकी है। सांसद किशोरीलाल श