कोटा के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के क्वालिटी कंट्रोल विंग में 15 लाख के गबन मामले की जांच तेज हो गई है।चीफ इंजीनियर क्वालिटी कंट्रोल जयपुर कपिल वर्मा के निर्देश पर मामले की पड़ताल के लिए जयपुर स्थित PWD मुख्यालय से वित्तीय सलाहकार (FA) के नेतृत्व में चार अकाउंटेंट्स की टीम मंगलवार को कोटा पहुंची। टीम ने पूरे दिन रिकॉर्ड खंगाले और अधिकारियों व प्राइवेट कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की।मंगलवार रात 8 बजे तक कार्रवाई जारी रही। टीम की मौजूदगी से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। PWD सूत्रों के मिली ज