15 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा का पहला स्काईवॉक, सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन होंगे सीधे कनेक्ट

नोएडा शहर को जल्द ही आधुनिक यातायात सुविधा की एक नई सौगात मिलने जा रही है। सेक्टर-51 (एक्वा लाइन) और सेक्टर-52 (ब्लू लाइन) मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला पहला स्काईवॉक 15 अगस्त तक आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। इसके शुरू होने के बाद यात्रियों को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने के लिए सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी, जिससे सफर पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। The post 15 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा का पहला स्काईवॉक, सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन होंगे सीधे कनेक्ट appeared firs