बालोद में पुलिस पर हमला, एनडीपीएस आरोपी को गिरफ्तार करने गया था बल, दोनों पत्नियों समेत 15 लोगों पर केस दर्ज

बालोद के पुरुर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपित के स्वजन और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और आरोपित को छुड़ाकर फरार करा दिया। इस मामले में पुलिस ने 15 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है और फरार मुख्य आरोपित की तलाश तेज कर दी है।