सहारनपुर में चंद्रनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी परिचित महिला पर 15 लाख रुपये की उधारी लौटाने के बजाय मृत पति के फर्जी हस्ताक्षर वाला चेक देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता कुलदीप त्यागी के अनुसार उनकी कई वर्षों से गौतमबुद्ध नगर निवासी अमित चौधरी और उनकी पत्नी रीना चौधरी से जान-पहचान थी। दोनों परिवारों के बीच विश्वास का संबंध होने के कारण वर्ष 2024 में अमित चौधरी और रीना चौधरी ने अपने कारोबार के लिए आर्थ