घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली रजिस्ट्रेशन शुरू:150 यूनिट तक बिजली फ्री, छत पर सोलर प्लांट लगाने पर 50 हजार की सहायता

अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र के पात्र घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत पंजीकरण शुरू हो गया है। पात्र परिवारों को हर महीने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। योजना में घर की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर 50 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता या सब्सिडी का प्रावधान है। पात्र उपभोक्ता बिजली निगम कार्यालय जाकर या डिस्कॉम के अधिकारी-कर्मचारियों के घर-घर पहुंचने पर मौके पर पंजीकरण करा सकते हैं। दो तरीकों से कराया जा रहा रजिस्ट्रेशन योजना का लाभ ज