शुगर मरीज भी खा सकते हैं रीवा का सुंदरजा आम:152 किस्मों की प्रदर्शनी में जापान का मियाजाकी, देवगढ़ का अल्फांजो भी मौजूद

आम खाना पसंद है, लेकिन शुगर की वजह से परहेज करना पड़ता है? ऐसे लोगों के लिए रीवा का सुंदरजा आम खास आकर्षण बन सकता है। आम उत्पादक अली अब्बास खान का दावा है कि यह किस्म डायबिटीज मरीजों के लिए भी उपयुक्त मानी जाती है। इसी सुंदरजा आम समेत देश-विदेश की 152 किस्में भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित जवाहर बाग में 5 से 7 जून तक आयोजित आम प्रदर्शनी में देखने को मिलेंगी। अली अब्बास खान साल 2009 से आम की खेती कर रहे हैं। उनके पास वर्तमान में 152 किस्मों का संग्रह है। जून में करीब 40 किस्मों का सीजन चल रहा है, जबक