चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के मामले में कर्नाटक ने देश के बड़े राज्यों में पहला स्थान हासिल किया है। दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीइआइआर) पोर्टल के प्रभावी उपयोग से राज्य पुलिस ने अब तक 1,55,940 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह 47.48 प्रतिशत की रिकवरी दर है, जो सबसे अधिक मोबाइल चोरी के मामलों वाले पांच राज्यों में सर्वश्रेष्ठ मानी गई है।