भारत के रक्षा उत्पादन में 15.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी, डिफेंस प्रोडक्शन सेक्टर में आएगी और तेजी

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष में भारत का सालाना रक्षा उत्पादन बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपए के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।