गाजीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 16 साल बाद सास-ससुर गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में वांछित चल रहे उसके सास-ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 139/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। मृतका की