खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत स्कूलों में खेल शिक्षा और फिटनेस को मजबूत करने के लिए देशभर के व्यायाम शिक्षकों को आधुनिक ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए पटियाला स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सेंटर से छत्तीसगढ़ के 16 फिजिकल एजुकेशन टीचर भेजने कहा गया था। इसके बावजूद खेल संचालनालय ने अलग-अलग जिलों की खेल अकादमियों में प्रशिक्षण दे रहे 14 कोच को भेज दिया। खास बात यह है कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जारी सर्टिफिकेट में भी सभी के लिए फिजिकल एजुकेशन टीचर ही दर्ज किया गया है। पटियाला स्थित नेताज