Rahmanullah Gurbaz fastest Hundred for Afghanistan: अफगानिस्तान के स्टार ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा. शुरुआत में एक ओर जहां अफगानिस्तान के 3 विकेट जल्दी गिर गए थे, वहीं दूसरे छोर पर गुरबाज अकेले डटे रहे. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और वनडे करियर का नौवां शतक जड़ा.