IMD Satellite Image: भारत में मौसम ने एक बार फिर चौंकाने वाला रूप दिखाया है! IMD के INSAT-3DS सैटेलाइट ने देश के ऊपर फैले एक 1600 किमी लंबे बादलों के समूह की तस्वीरें क्लिक की हैं, जो राजस्थान के जोधपुर से लेकर हैदराबाद तक फैला है. अभी देश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी है, जबकि यह सिस्टम आने वाले दिनों में मौसम को और ज्यादा सक्रिय बना सकता है.