16GB RAM और 512GB SSD वाला मैकबुक एयर M5 अब पहले से काफी सस्ता, ₹9,000 की छूट और बैंक ऑफर अलग से

Apple MacBook Air M5 पर शानदार ऑफर मिल रहा है. फ्लिपकार्ट पर लैपटॉप की कीमत 1 लाख रुपये से नीचे पहुंच गई है. बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, M5 चिप, 16GB RAM और 512GB SSD जैसी खूबियों के साथ यह डील खरीदारों के लिए आकर्षक साबित हो सकती है.