मेरठ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत हस्तिनापुर और बहसूमा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस और परमिट के संचालित स्कूल वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 6 स्कूल वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मोटर वाहन अधिनियम और केंद्रीय मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स