सुल्तानपुर। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कवि कुमार विश्वास के खिलाफ चल रहे मुकदमे में शनिवार को शाम 5 बजे तक सुनवाई नहीं हो सकी। पूर्व में ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगा रखी है। एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय की है। यह मामला 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है। तब अमेठी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के टिकट पर कुमार विश्वास चुनाव लड़ रहे थे। 20 अप्रैल 2014 को अरविंद के