Mother Milk Bank: जोधपुर का मातृ दुग्ध बैंक समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और गंभीर रूप से बीमार नवजातों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है. पिछले तीन वर्षों में यहां से 1700 से अधिक शिशुओं को सुरक्षित मातृ दुग्ध उपलब्ध कराया गया है. अतिरिक्त दूध का दान कर माताएं न सिर्फ अपने शिशु की जरूरत पूरी करती हैं, बल्कि किसी दूसरे मासूम को भी नया जीवन देने में अहम भूमिका निभा रही हैं.