175 डॉक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया तो सरकार ने 10 तक बढ़ाया समय

बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई बहाली के बाद भी एक नया संकट खड़ा हो गया है। विभाग की ओर से बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से कुल 175 विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें पदस्थापित किया गया था। कुल नवनियुक्त डॉक्टरों ने तय 30 दिनों की समय-सीमा बीतने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया है। क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली रिपोर्ट की समीक्षा के बाद सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन डॉक्टरों को राहत और चेतावनी, दोनों दी