मधेपुरा में 18 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत:बुआ ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, पति बोला- दुपट्टे से फंदा लगाकर की सुसाइड

मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। वहीं, पति का दावा है कि पत्नी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान फुलौत वार्ड-9 निवासी गुरुचरण कुमार की पत्नी शिल्पी कुमारी (18) के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतका की