₹18 लाख कर्ज में डूबे थे दो भाई, फिर अनुष्‍का शर्मा-विराट कोहली ने ऑर्डर किए छोले भटूरे, आज करोड़ों में कमाई

अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली के एक फोन कॉल ने दो भाइयों की क‍िस्‍मत बदल दी। जसपाल और मह‍िंदर मुंबई में छोटे भटूरे वाला रेस्‍टोरेंट चलाते हैं। 4 साल पहले ₹18 लाख के कर्ज में थे, रेस्‍टोरेंट बंद करने की सोच रहे थे। लेक‍िन क‍िस्‍मत को कुछ और मंजूर था। आज दोनों हर महीने करोड़ में कमा रहे हैं।