आंधी-तूफान और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 15 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक इन राज्यों में इतनी तेज हवाएं चल सकती हैं कि हवा की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की नसीहत भी दी गई है। मौसम में पूरा परिवर्तन अगले 10 घंटे के अंदर होने की संभावना है।