उदयपुर पहुंचे 18 देशों के 32 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स:महलों में घूमने के साथ झील में बोट राइड करेंगे; जयपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

उदयपुर में 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स पहुंचे। यह ग्रुप उदयपुर के ऐतिहासिक महलों, पिछोला झील में बोट राइड और बाहुबली हिल्स पर ट्रैकिंग का आनंद लेगा। इसके बाद 12 अगस्त को चित्तौड़गढ़ दुर्ग देखने के बाद यह दल जयपुर के लिए रवाना होगा, जहां वे 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी बनेंगे। विदेश मंत्रालय के विशेष प्रोग्राम के तहत रविवार को डबोक स्थित एयरपोर्ट पर पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना, सहायक निदेशक जितेंद्र माली, विवेक जोशी और देवयानी वर्