कानपुर में बारिश थमते ही 1.8 डिग्री बढ़ा तापमान:दोपहर में तेज धूप निकली, 8 जुलाई तक शाम को छाएंगे बादल

कानपुर में बारिश का दौर थमने के बाद शहर में एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक सूरज के तेवर और तीखे हो गए। तेज धूप और हवाएं थमने से उमस इतनी बढ़ गई कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर निकलने वाले अधिकांश लोग चेहरे ढककर धूप से बचने की कोशिश करते नजर आए। पूरे दिन उमस ने निकाला पसीना सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। वही