जनसंख्या बदलाव पर मंथन करेगा आईसीएसएसआर, धार्मिक परिवर्तन से लेकर एआई तक 18 विषयों पर मांगे शोधपत्र

भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ने भारत में बदलती जनसांख्यिकी को समझने के लिए विशेष शोधांक की घोषणा की है। इसमें धार्मिक परिवर्तन, सीमा-पार प्रवासन, वृद्धावस्था, प्रजनन, शहरीकरण से लेकर डिजिटल समाज और कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक कई महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं।