Kanpur GSVM Medical College : उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित जीएसवीएम (GSVM) मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चिकित्सा जगत की एक क्रांतिकारी तकनीक 'न्यूरो नेविगेशन सिस्टम' की शुरुआत की गई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित करीब 1.8 करोड़ रुपये की यह अत्याधुनिक मशीन डॉक्टरों के लिए दिमाग के 'गूगल मैप' की तरह काम करेगी. इस तकनीक की मदद से अब ब्रेन ट्यूमर और रीढ़ की हड्डी की जटिल से जटिल सर्जरी बिना बड़े चीरे के, बेहद सटीक और सुरक्षित तरीके से की जा सकेगी. इससे न केवल स्वस्थ ऊतकों