जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 19 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इससे पहले सोमवार को जारी ऑरेंज अलर्ट के बावजूद अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। सोमवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में दिनभर गर्मी और उमस बनी रही। बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.6