शहरों से छोटे कस्बों तक हर जगह ऑटोरिक्शा मिल जाएंगे. लाखों लोग रोजाना इन पर सफर करते हैं. एक चीज लगभग हर जगह देखने को मिलती है, ऑटो की क्षमता से ज्यादा बैठी सवारियां. ऐसा ही कुछ यूपी के कन्नौज में हुआ है, जहां एक ऑटो में 19 लोग सफर कर रहे थे. अब सवाल है कि एक ऑटो में कितने लोगों को बैठने की परमिशन होती है.