कानपुर नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया को लेकर चल रही जांच और कार्रवाई के बाद अब ठेकेदार दोबारा खुलकर टेंडर डालने लगे हैं। शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, पक्के पैचवर्क समेत अन्य विकास कार्यों के लिए ठेकेदारों ने रुचि दिखाई है। शुक्रवार को नगर निगम के सभी छह जोन में 1.90 करोड़ रुपए के 21 पक्के पैचवर्क कार्यों के लिए टेंडर डाले गए। खास बात यह है कि सभी 21 कार्यों के लिए टेंडर फार्म आए हैं। हर कार्य के लिए 5 से 8 ठेकेदारों ने फार्म डाले हैं। यह टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जा