इत्तेफाक या सेटिंग?:सहायक प्राध्यापक भर्ती में ‘सीरीज सिलेक्शन’ वाणिज्य में रोल नंबर 190206100102 से 127 तक 2a4 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी-पीएससी) की विवादित परीक्षाओं की कड़ी में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। वर्ष 2019 में विज्ञापित असिस्टेंट प्रोफेसर के 27 विषयों के 1384 पदों पर हुई भर्ती अब भारी गड़बड़ी और ‘सेटिंग’ के आरोपों के घेरे में है। नवंबर 2020 में आयोजित इस परीक्षा की अंतिम चयन सूचियां जनवरी 2021 से 2025 के बीच जारी की गईं। दैनिक भास्कर द्वारा एक्सपर्ट्स और एआई के माध्यम से 27 में से 11 प्रमुख विषयों के परिणामों का डेटा एनालिसिस करने पर बेहद चौंकाने वाला ‘सीरीज सिलेक्शन’ (क्लस्टर सलेक्शन) पैटर्न